India Vs Sri Lanka: इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट सीरीज इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली शामिल नहीं हैं। पूर्व भारतीय ओपनर शीर्ष पर काबिज है।
भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार यानी 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मैच गॉल और दूसरे कोलंबो के मैदान पर होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-26 का हिस्सा है। शुभमन गिल की अुगवाई वाली टीम की नजर श्रीलंका को रौंदकर डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपने स्थित बेहतर करने पर होगा। भारत अभी तालिका में पांचवें पायदान पर है। चलिए, आपको इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट सीरीज इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं। लिस्ट में तीन श्रीलंकाई प्लेयर शामिल हैं।
सचिन पांच और रोहित 8वें नंबर पर
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम दर्ज है। पूर्व भारतीय ओपनर सिद्धू ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट खेले और 18 सिक्स उड़ाए। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के धाकड़ ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज हैं। उन्होंने भारत के विरुद्ध 17 टेस्ट मैचों में 16 छक्के जमाए। पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के सामने 11 टेस्ट में 15 सिक्क ठोके। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने 11 छक्के लगाए। उन्होंने अपने करियर में भारत के खिलाफ 10 टेस्ट मुकाबले खेले। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 25 टेस्ट में 10 सिक्स लगाए। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आठवें पायदान पर हैं। उन्होंने सात टेस्ट में 9 सिक्स मारे। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके। वह भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।
विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास मौका
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में छह सिक्स जड़े हैं। उनके पास आगामी सीरीज में चार-पांच छक्के जड़कर ना सिर्फ इतिहास रचने बल्कि लिस्ट में आगे बढ़ने सचिन और रोहित से आगे निकलने का मौका होगा। पंत टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में फिलहाल छठे नंबर पर हैं। वह तीन छक्के लगाते ही टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व टिम साउदी ने टेस्ट में 98-98 सिक्स उड़ाएं हैं। बेन स्टोक्स (138) शीर्ष पर हैं। स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
IND vs SL टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 प्लेयर
नवजोत सिंह सिद्धू (भारत) – 18 छक्के
एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) – 16 छक्के
वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 15 छक्के
अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका) – 11 छक्के
सचिन तेंदुलकर (भारत) – 10 छक्के
हार्दिक पांड्या (भारत) – 10 छक्के
अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका) – 10 छक्के
रोहित शर्मा (भारत) – 9 छक्के
एमएस धोनी (भारत) – 9 छक्के
सौरव गांगुली (भारत) – 9 छक्के


Leave a Reply